मेरठ। प्रदेश सरकार ने पांच जुलाई को सिनेमा हाल खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन अभी सिने प्रेमियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमति में केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही आने की इजाजत होगी। जरूरी चीजे जैसे मास्क व सैनिटाइजर का भी साथ होना आवश्यक होगा। सरकार ने कोरोना संबंधी गाइडलाइन जारी करते हुए कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए निर्देशित किया है। वहीं सिनेमा हाल खुलने की सुचना से सिने प्रेमियों के अंदर उत्साह है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुमति जारी करने के बाद से संचालकों और लोगों में उत्साह है, लेकिन सिने प्रमियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि कोई नई फिल्म रिलीज न होने से सिनेमा हाल खुलने में अभी और समय लग सकता है। साथ ही लोगों की संख्या का भी असर सिनेमा हाल पर पड़ सकता है। लेकिन इस बार सिनेमा हाल संचालकों को 27 जुलाई को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ का 27 जुलाई को रिलीज होना संभव नहीं,लग रहा लेकिन यश की ‘KGF 2’ 9 सितंबर को रिलीज हो सकती है। जिसके बाद सिनेमाघरों में रौनक नजर आयरगी।
More Stories
2021 रॉयल शो की बडी तैयारी शुरू
गुस्सा और क्रोध: हमारे जीवन की सभी समस्याओं की वजह में से एक है
बिहार को तय करना होगा विकास का नया पैमाना